सिवान 09 अगस्त : “डॉ. वी. वी. गिरि” जयंती पर वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय में डॉ. वी. वी. गिरी जंयती के अवसर पर उच्च शिक्षा एवं क्षेत्र विकास पर मंथन किया। राज्य के सैकड़ों शिक्षा विद्वानो ने वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय में डॉ वी. वी. गिरि जयंती पर विचार-संगोष्ठी में शिक्षा कौशल विकास, अनुसंधान और क्षेत्रीय विकास पर हुआ मंथन।
भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी. वी. गिरि की जयंती के अवसर पर रविवार को चिंतामनपुर, दराँधा स्थित वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय परिचर्चा एवं विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों समाजसेवियों, नीति-विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यकम की शुरूआत भारत रत्न डॉ. वी. वी. गिरि के चित्र, भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेदकर एवं अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के संरक्षक डॉ. हरिशचंद्र गिरी पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जिसके समारोह में उत्साह और गरिमा का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत प्रो. (डॉ) के.सी. सिन्हा पूर्व कुलपति, पटना विश्वविद्यालयए पटना, श्री दुलाल चन्द्र गोस्वामी सदस्य, बिहार विधान सभा। श्री वाई. वी. गिरि वरिष्ठ अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायलय । श्री मनोज कुमार सिंह निदेशक, बिस्कोमान एवं पूर्व एम. एल. सी.। श्री पुरन कुमार झा पुलिस अधिक्षक, सिवान। श्री अमिताभ सिंह उप विकास आयुक्त, सिवान। श्री विवेक रंजन मैत्रेय जिला दण्डाधिकारी, सिवान। श्री करणजीत सिंह उर्फ व्यास जी सदस्य, बिहार विधान सभा प्रो. डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह पूर्व प्रो. वी. सी. कामेश्वर सिंह दरंभगा संस्कृत विश्वविद्यालय। सुप्रिया ठाकुर जनसंम्पर्क अधिकारी वी. वी. गिरि विश्वविद्यालय डॉ प्रीति भवानी ने पुष्पगुच्छ तथा एकेडमिक डॉ अब्दुल्ला ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन सदस्य प्रो. गणेश प्रसाद सिंह ने वि.वि. गिरी विश्वविद्यालय का प्रतिक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी, सिवान श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि हमारे जिला के साथ सारण प्रमंडल के शिक्षा के ज्योति को आगे बढ़ाने की वि.वि. गिरी विश्वविद्यालय की स्थापना जिला के विशेष उपलब्ध है।
कार्यक्रम में आगत अतिथियों में एस.पी. श्री पुरन कुमार झा ने अपनी संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बेरोजगारी दूर करने के साथ समाज में सुशासन ला सकती है। यह विश्वविद्यालय हमलोगों के लिए विकास का केन्द्र बने। यही शुभकामना है। प्रख्यात शिक्षाविद सह भुतपूर्व कुलपति डॉ. के.सी. सिन्हा ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के प्रबंधन से हमारा बहुत आत्मीय संबंध रहा है मैं अपने शैक्षणिक अनुभव से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में सिवान जिला अध्यक्ष श्री राहुल तिवारी, गोपालगंज जिलाध्यक्ष श्री संदीप गिरी, श्री शैलश पर्वत, समाजसेवी श्री उमेश सिंह एव जिला के मुख्यतः सभी कॉलेजों के प्राचार्य एवं एच.ओ.डी तथा ब्लौक के स्थानिय मुखिया एव बी.डी.सी उपस्थित रहें। तथा सिवान के डी.डी.सी अमिताभ सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री वाई.वी. गिरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी प्रकार के कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन सदैव उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी एम.एल.ए. तथा श्री करणजीत सिंह उर्फ व्यास जी एम.एल.ए. ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के पूर्वदर्शी प्रबंधन एवं रोजगार उनमूल्न के लक्ष्यों के प्राप्त करने में हमलोगों का सदा पूरा सहयोग रहेगा। इस विश्वविद्यालय से शैक्षणिक, समाजिक एवं आर्थिक विकास होगा। विश्वविद्यालय के स्थापना हेतु डॉ. कौशल कुमार गिरि, कुलाधिपति, वी.वी. गिरी विश्वविद्यालय को अपना पूर्ण सहयोग के लिए आश्वासन देते हैं साथ ही राज्य के युवाओं के विकास हेतु उनके प्रयास का हम सामुहिक अभिनन्दन करते हैं। कार्यक्रम में आगत अतिथियों को सदस्य प्रबंध समिति, वी.वी. गिरी विश्वविद्यालय डॉ. गणेश प्रसाद सिंह, ने धन्यवाद ज्ञापन किया।