Home राज्य बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने...

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा- यह तो होना ही था

0

पटना- 05 अगस्त। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट से विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में राजभवन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना बुधवार काे जारी कर दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेश कुमार ने पिछले दिनों एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट से दीपक प्रकाश को मनोनीत करने का प्रस्ताव सम्राट सरकार ने राज्यपाल को भेजा था, जिस पर आज राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है।

बेटे के एमएलसी बनने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह तो होना ही था। वहीं उनके एमएलसी बनने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है।

उल्लेखनीय है कि बिना किसी सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य बने मंत्री पद पर बने रहने की 6 महीने की संवैधानिक समय सीमा खत्म होने को लेकर विपक्ष लगातार उन पर हमलावर था। मामला तूल पकड़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके मंत्री पद पर बने रहने की वैधता पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। कानूनी व संवैधानिक संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने त्वरित कदम उठाने का फैसला लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का ऐलान, कहा- गिरफ्तारी या मौत का खतरा भी नहीं रोक सकता, दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी

Exit mobile version