Homeक्राइम न्यूज़मणिपुर में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, तीन गिरफ्तार

मणिपुर में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, तीन गिरफ्तार

इंफाल, 09 अगस्त : मणिपुर में रविवार को सुरक्षा बलों और पुलिस द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में अवैध रूप से स्थानीय शराब की आपूर्ति करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हथगोले बरामद किए गए।

इंफाल पूर्वी जिले में इरिलबुंग थाना क्षेत्र के लांगडुम लामखाई में तलाशी और जांच के दौरान सीडीओ/इंफाल ईस्ट ने अवैध रूप से स्थानीय शराब के परिवहन और आपूर्ति में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान युमखैबाम जीनेन सिंह उर्फ मेकोला (28), युमखैबाम सुनील सिंह उर्फ नाओतोम्बा (23) और चिंगाखाम रोमियो सिंह (23) के रूप में हुई है। उनके पास से 810 लीटर स्थानीय शराब और तीन कारें जब्त की गईं।

एक अन्य अभियान में 9 अगस्त को इंफाल वेस्ट कमांडो, पटसोई थाना और 33 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने पटसोई थाना क्षेत्र के खैरुम सबल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आठ एसबीबीएल बंदूकें, एक मैगजीन सहित 9 एमएम पिस्तौल, एक एंटी-रायट गन, डेटोनेटर के बिना तीन नंबर-36 एचई ग्रेनेड और एक डब्ल्यूपी ग्रेनेड बरामद किया गया।

इसके अलावा एसएलआर, इंसास और .303 हथियारों की छह खाली मैगजीन, 86 अलग-अलग प्रकार के कारतूस, छह एंटी-रायट शेल, एक वाहन संचार सेट और दो हैंडहेल्ड सेट भी बरामद किए गए।

इसी दिन इंफाल पूर्वी जिले के हेइंगांग थाना क्षेत्र के पोटशांगबाम खुनौ की तलहटी में चलाए गए एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान मणिपुर पुलिस ने मैगजीन सहित एक .32 पिस्तौल, एक स्थानीय रूप से निर्मित बैरल गन और 20 नंबर-36 हैंड ग्रेनेड बरामद किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments