Home क्राइम न्यूज़ मुठभेड़ में दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी

मुठभेड़ में दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी

0

फिरोजाबाद, 07 अगस्त उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात्रि मोबाइल लूट की घटनाओं में वांछित 02 शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल एक अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार देर रात्रि क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि दो मोबाइल लूट की घटनाओं से संबंधित अभियुक्त पुरातन रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटर साइकिल सवार 02 संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान थाना शिकोहाबाद पर दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त ऋषि उर्फ कन्हई पुत्र हरनाम निवासी गिहार कॉलोनी, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। वहीं दूसरे अभियुक्त मनीष पुत्र विजेंद्र निवासी गिहार कॉलोनी, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी को पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 04 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 राइडर मोटरसाइकिल, 7000 रुपये नकद, 01 ओप्पो मोबाइल तथा विभिन्न घटनाओं से लूटे गए 04 मोबाइल फोन बरामद किए है।

सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

सर सुंदरलाल चिकित्सालय की एलईडी स्क्रीन पर लगायी गई दलाल लोगों की तस्वीरें

Exit mobile version