Home देश सर सुंदरलाल चिकित्सालय की एलईडी स्क्रीन पर लगायी गई दलाल लोगों की...

सर सुंदरलाल चिकित्सालय की एलईडी स्क्रीन पर लगायी गई दलाल लोगों की तस्वीरें

0

वाराणसी, 07 अगस्त काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय प्रशासन ने चिकित्सा सुविधा के नाम पर मरीजों के परिजन से दलाली करने वाले लोगों पर सख्ती किया है। शुक्रवार को चिकित्सालय प्रशासन ने एलईडी स्क्रीन पर ऐसे सभी संदिग्ध दलाल लोगों की तस्वीरें प्रदर्शित कर दी है, जो मरीज और उनके परिजन को चिकित्सकीय सुविधा दिलाने के नाम पर दलाली कर रहे हैं।

सर सुंदरलाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैलाश कुमार ने इसे सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व में चिकित्सालय में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह पहल की गई है।

वही, विश्वविद्यालय के छात्र योगेश योगी ने कहा कि बाहर से आने वाले मरीजों की सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे दलाल लोगों पर अंकुश लगेगा तथा अस्पताल में सुरक्षित माहौल बनेगा। विश्वविद्यालय के छात्रों को भी इस व्यवस्था से राहत मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को दी शुभकामनाएं

Exit mobile version