Home देश राजधानी लखनऊ में भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा,मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

राजधानी लखनऊ में भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा,मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

0

लखनऊ, 08 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी राजधानी लखनऊ में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकालेगी। तिरंगा यात्रा मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर लोक भवन के सामने समाप्त होगी।

तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के प्रदेश व क्षेत्रस्तर के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

लखनऊ में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारी व व्यवस्था में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धर्मपाल सिंह ने बैठक में कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हम सभी मिलकर हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संकल्प के साथ इस भव्य यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाएं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा भारत के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाएंगे और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता के संकल्प को मजबूत करेंगे।

अभियान के संयोजक बृज बहादुर ने बताया कि 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान 9 अगस्त को राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। प्रदेश के सभी मंडलों में 10, 11 एवं 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों के साथ ही प्रदेश में विभिन्न स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकालकर भाजपा राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी। 14 अगस्त को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस, मौन जुलूस एवं संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान, व्यापारिक संस्थान एवं कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसम्पर्क एवं जनजागरण किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
क्राइम न्यूज़

अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2700 टिकट के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Exit mobile version