Home राज्य श्रावणी मेला में तैनात पदाधिकारी-कर्मियों से DM ने लिया फीडबैक, श्रद्धालुओं ने...

श्रावणी मेला में तैनात पदाधिकारी-कर्मियों से DM ने लिया फीडबैक, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना

0

लखीसराय 8 अगस्त :श्रावणी मेला-2026 को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया।

DM ने मेला क्षेत्र में तैनात पदाधिकारियों एवं कर्मियों से सीधे संवाद कर भीड़ प्रबंधन, यातायात, श्रद्धालुओं के आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके।

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने भी मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों से उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी के दौरान किसी भी पदाधिकारी या कर्मी को परेशानी होने पर संबंधित वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।

श्रद्धालुओं से भी लिया गया फीडबैक

जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रद्धालुओं ने कहा कि मेला में व्यवस्था अच्छी है और इसी तरह की व्यवस्थाएं प्रत्येक वर्ष की जानी चाहिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संवेदनशीलता, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

लखीसराय से सरफराज आलम की रिपोर्ट

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

नितिन नवीन ने समाज के सभी वर्गों से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

Exit mobile version