Homeराज्यसीवान में ट्रेनों से शराब तस्करी पर आरपीएफ का शिकंजा, 42.60 लीटर...

सीवान में ट्रेनों से शराब तस्करी पर आरपीएफ का शिकंजा, 42.60 लीटर शराब बरामद

सीवान, 08 अगस्त: ट्रेनों के माध्यम से शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी, गोरखपुर की टीम ने दो अलग-अलग ट्रेनों में जांच के दौरान कुल 42.60 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की।

एक मामले में शराब लावारिस हालत में मिली, जबकि दूसरे मामले में 16 वर्षीय बालक के पिट्ठू बैग से देशी शराब बरामद हुई। दोनों मामलों में बरामद शराब को उत्पाद विभाग, सीवान को सौंपते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के निर्देश पर ट्रेनों में अपराध नियंत्रण और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 15280 के जनरल कोच संख्या ईसी 114784/सी में इंजन की ओर शौचालय के पास दो प्लास्टिक के झोले लावारिस हालत में मिले। जांच करने पर उनमें देशी और विदेशी शराब बरामद हुई।

झोलों से 8 पीएम टेट्रा पैक व्हिस्की के 60 पाउच और बंटी-बबली लाइम देशी शराब के 63 पाउच मिले। सभी पाउच 200 मिलीलीटर के थे। कुल 123 पाउच में 24.60 लीटर शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत 11,265 रुपये है। इस मामले में उत्पाद विभाग ने कांड संख्या 638/26 के तहत अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

गाड़ी संख्या 13020 के एस-3 कोच में जांच के दौरान एक 16 वर्षीय बालक के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गयी। बैग से बंटी-बबली लाइम देशी शराब के 90 पाउच बरामद हुए। कुल 18 लीटर शराब की कीमत करीब 4,950 रुपये बतायी गयी है। बालक की पहचान गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी साहिल कुमार सिंह के रूप में हुई है।

उम्र 16 वर्ष होने के कारण उसे बाल अपचारी के रूप में अभिरक्षा में लिया गया है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया की जा रही है। दोनों मामलों में आरपीएफ ने कुल 213 पाउच और 42.60 लीटर शराब बरामद की। कार्रवाई में उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा समेत आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments