Homeराज्यNCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में...

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय शरद पवार को खांसी की परेशानी के साथ सीने में दर्द (प्लुरिटिक पेन) की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी आवश्यक मेडिकल जांच कर रही है।

सुप्रिया सुले ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खांसी की परेशानी के बाद उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी सभी स्वास्थ्य संबंधी जांच रिपोर्ट के पैरामीटर स्थिर हैं।

डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे शरद पवार

रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट के अनुसार, शरद पवार की स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

गौरतलब है कि शरद पवार हाल ही में महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

फिलहाल राहत की बात यह है कि अस्पताल और परिवार की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments