डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 (भारत री-इन्वेस्ट) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन और संबोधन को प्रेरणादायक बताया। सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह वैश्विक आयोजन स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और निवेश के नए अवसरों को गति देगा।
सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों और निवेशकों का संगम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिट के जरिए नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
बता दें कि भारत री-इन्वेस्ट समिट एवं एक्सपो का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, नई तकनीक और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में स्वच्छ ऊर्जा और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को लेकर चर्चा की जा रही है।







