हाजीपुर : छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजेन्द्रनगर और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी पूर्णतः वातानुकूलित (AC) पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 02309/02310 के परिचालन से दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 02309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली AC पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन राजेन्द्रनगर से रात 8:10 बजे खुलेगी और 8:23 बजे पटना, 8:45 बजे दानापुर, 9:15 बजे आरा, रात 10 बजे बक्सर और 11:30 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 3:45 बजे प्रयागराज और 6:45 बजे गोविंदपुरी (कानपुर) रुकते हुए दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर AC पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 1:55 बजे गोविंदपुरी, सुबह 5 बजे प्रयागराज, 10:10 बजे डीडीयू, 11:48 बजे बक्सर, 12:33 बजे आरा, दोपहर 1:05 बजे दानापुर और 1:23 बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी।
छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे की इस विशेष व्यवस्था से बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।




Users Today : 469
Who's Online : 17