हाजीपुर : रेलवे यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर जनवरी 2027 से पूर्व मध्य रेल से जुड़ी 12 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन नए नंबरों से किया जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेनों के पुराने और नए नंबरों की सूची जारी कर दी है। इसमें गरीब रथ, सप्तक्रांति, कर्मभूमि, श्रमजीवी, जनशताब्दी और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस का नंबर 12211/12212 बदलकर 14031/14032 हो जाएगा। वहीं, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस अब 12557/12558 की जगह 15577/15578 नंबर से चलेगी।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस का नया नंबर 15545/15546 होगा, जबकि सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 14693/14694 नंबर से परिचालित की जाएगी। दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस का नंबर बदलकर 15541/15542 किया जाएगा।
इसके अलावा हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस अब 13387/13388 नंबर से चलेगी। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का नया नंबर 13255/13256 होगा। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 13291/13292 नंबर से परिचालित की जाएगी।
इसी तरह पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर 13265/13266, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस का नंबर 18633/18634 और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस का नंबर 18187/18188 किया जाएगा।
वहीं, एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस अब 16359/16360 नंबर से परिचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि जनवरी 2027 से यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेनों के नए नंबरों का ध्यान रखें, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।




Users Today : 436
Who's Online : 8