Home राज्य पीएम के बिहार दौरे और विशेष पैकेज पर JDU का बड़ा बयान,...

पीएम के बिहार दौरे और विशेष पैकेज पर JDU का बड़ा बयान, नीरज कुमार बोले- केंद्र लगातार कर रहा सहयोग, NDA में सब ऑल इज वेल

0
388

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर एनडीए में बैठकों का दौर जारी है। वहीं, बिहार के लिए विशेष पैकेज और केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा बयान दिया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार को निश्चित रूप से विशेष पैकेज मिलेगा। केंद्र लगातार बिहार के विकास में सहयोग कर रहा है और प्रधानमंत्री का बिहार आना राज्य के लिए बड़ी उम्मीद की बात है।

नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। गंगा नदी पर बन रहे पुलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हो रहा है। यह इस बात का संकेत है कि बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

जदयू प्रवक्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग वोट तो ले लेते हैं, उन्हें राघोपुर की जनता की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वहां के लोगों की समस्याओं पर कौन ध्यान दे रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि उनकी सरकार सभी लोगों की चिंता करती है और विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।

एनडीए में लगातार हो रही बैठकों और भाजपा-जदयू के बीच कथित विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर चलता रहता है। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है।

उन्होंने गठबंधन में किसी तरह की नाराजगी या मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और कहीं कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “ऑल इज वेल।”

नीरज कुमार के इस बयान को प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से पहले एनडीए की एकजुटता और केंद्र से विशेष आर्थिक सहयोग की उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
रिशु श्री टेंडर घोटाला: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, दूसरी बार मांगा एक सप्ताह का समय राज्य

रिशु श्री टेंडर घोटाला: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, दूसरी बार मांगा एक सप्ताह का समय