Home राज्य JDU की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मंत्री श्रवण कुमार को UP...

JDU की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मंत्री श्रवण कुमार को UP की कमान; देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0
10

पटना : बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय सचिव समेत कई पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। 17 नवंबर 2026 को पार्टी की ओर से नई पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

इस नई टीम में बिहार के नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आफाक अहमद खान को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।

जेडीयू की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूर्व सांसद देवेंद्र प्रसाद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य आफाक अहमद खान को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उन्हें पार्टी मुख्यालय, उत्तर-पूर्व राज्यों और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा विधायक श्याम रजक को महाराष्ट्र, रामसेवक सिंह को झारखंड और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद कंवरदीप कौर को महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, पूर्व विधायक सुनील कुमार को दिल्ली और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रभार मिला है। राज सिंह मान को हरियाणा, मनीष कुमार वर्मा को ओडिशा और हरविंदर सिंह को गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रकोष्ठ का काम राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे।

जेडीयू की नई नियुक्तियों में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का नाम भी अहम है। उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। अब बिहार में मंत्री पद की जिम्मेदारी के साथ उन्हें यूपी में जेडीयू के संगठनात्मक विस्तार का काम भी देखना होगा।

वहीं, पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को उत्तर-पूर्व राज्यों का सह-प्रभारी बनाया गया है। पूर्व विधायक अशोक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने राष्ट्रीय सचिवों के पदों पर भी कई नियुक्तियां की हैं। रवींद्र प्रसाद सिंह को छत्तीसगढ़, विद्या सागर निषाद को मध्य प्रदेश और दयानंद राय को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है।

संजय कुमार को कर्नाटक, मोहम्मद निसार को पार्टी मुख्यालय और तमिलनाडु, शैलेंद्र कुमार को पंजाब, रूहल नागुण को असम और धर्मेंद्र तिवारी को पश्चिम बंगाल का प्रभार सौंपा गया है।

महिला संगठन को मजबूत करने के लिए निवेदिता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का सह-प्रभारी बनाया गया है। जेडीयू ने दिल्ली और मध्य प्रदेश की राज्य इकाइयों में भी बदलाव किया है। शैलेंद्र कुमार को दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद से मुक्त कर राष्ट्रीय सचिव और पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, कमलेश झा को तत्काल प्रभाव से दिल्ली इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुधीर बांका को मध्य प्रदेश राज्य इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी तीन नामों की घोषणा की है। इनमें निखिल मंडल, विधायक कोमल सिंह और शालिनी पटेल शामिल हैं।

कुल मिलाकर जेडीयू ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर अलग-अलग राज्यों और संगठनात्मक प्रकोष्ठों तक नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। खास बात यह है कि बिहार के कई नेताओं को दूसरे राज्यों में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब नई टीम के सामने अलग-अलग राज्यों में पार्टी के संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सरकारी स्कूलों में शाम 7:30 बजे तक लगेगी क्लास, अंग्रेजी-गणित के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे राज्य

सरकारी स्कूलों में शाम 7:30 बजे तक लगेगी क्लास, अंग्रेजी-गणित के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे