Home राज्य दरभंगा में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, विधायक मैथिली ठाकुर के पिता...

दरभंगा में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर अतिक्रमण का आरोप; ग्रामीणों ने CO से लगाई गुहार

0
265

दरभंगा : जिले के तारडीह प्रखंड स्थित पोखरभिंडा पंचायत में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर ग्रामीणों ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी रैयती जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर इलाके में तनाव और विवाद की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर जमीन की मापी कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का रास्ता बाधित हो रहा है। इसके अलावा तालाब से जुड़े नाले को मिट्टी भरकर बंद करने और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने की भी शिकायत की गई है।

ग्रामीणों ने की जमीन की मापी की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि विवादित जमीन में ग्राम देवता का स्थल, सार्वजनिक रास्ता, नाला और निजी रैयती जमीन शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन को सभी जमीनों की सीमाओं की पहचान कराकर निष्पक्ष तरीके से मापी करानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी होने तक विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार के निर्माण या अतिक्रमण पर रोक लगाई जाए।

जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाया गया

मामले पर अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया है। वहां दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी। इसके बाद उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र से बाहर हैं विधायक मैथिली ठाकुर

इस जमीन विवाद के बीच विधायक मैथिली ठाकुर के क्षेत्र से बाहर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनके पिता पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। फिलहाल प्रशासनिक जांच और जमीन की मापी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवादित स्थल पर अतिक्रमण हुआ है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिजली सब्सिडी से लेकर निषाद आरक्षण तक, मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला राज्य

बिजली सब्सिडी से लेकर निषाद आरक्षण तक, मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला