Home राज्य बिजली सब्सिडी से लेकर निषाद आरक्षण तक, मुकेश सहनी ने NDA पर...

बिजली सब्सिडी से लेकर निषाद आरक्षण तक, मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला

0
345

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन अब सरकार उन वादों को पूरा करने में असमर्थ नजर आ रही है।

मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए सरकार को पहले से पता था कि बिहार की आर्थिक स्थिति उत्तर प्रदेश की तरह छह हजार करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी देने की नहीं है। इसके बावजूद दो करोड़ बिहारवासियों से वादे किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की आंखों में धूल झोंकी है और अब अपने ही वादों में फंस गई है।

सहनी ने नोटबंदी को विफल बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर नोटबंदी लागू की गई थी, लेकिन दस साल बाद भी नकदी का प्रचलन कम नहीं हुआ। उन्होंने कंपनियों के बंद होने और लाखों लोगों के रोजगार छिनने का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश में अवैध रूप से विदेशी रह रहे हैं, तो गृह मंत्रालय और जांच एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही हैं?

मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के आंदोलन को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12 हजार से अधिक गांवों तक अभियान पहुंच चुका है और 25 हजार गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर भाजपा को हराने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया।

सहनी ने साफ कहा कि 15 दिसंबर के बाद उनकी पार्टी राजनीतिक फैसला लेगी। उन्होंने खुद को इंडिया गठबंधन के साथ बताते हुए उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने की इच्छा जताई। उन्होंने संकेत दिया कि निषाद आरक्षण की मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
Bihar Electricity News: बिजली बिल को लेकर बड़ी खुशखबरी, बिहार के 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा राज्य

Bihar Electricity News: बिजली बिल को लेकर बड़ी खुशखबरी, बिहार के 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा