Home राज्य Patna School Admission 2027-28: पटना के बड़े निजी स्कूलों में LKG एडमिशन...

Patna School Admission 2027-28: पटना के बड़े निजी स्कूलों में LKG एडमिशन की तैयारी शुरू

0
192

पटना : राजधानी पटना के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए एलकेजी (LKG) में नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल दिसंबर 2026 से आवेदन फॉर्म जारी करने की तैयारी में हैं। इनमें सेंट जेवियर्स, सेंट माइकल, लोयोला माउंटेसरी और कार्मेल हाई स्कूल शामिल हैं। वहीं, मेरी वार्ड किंडरगार्टन में जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में ऑफलाइन आवेदन फॉर्म मिलने की संभावना है। ऐसे में अभिभावकों को अभी से जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

दिसंबर से शुरू होगी एलकेजी एडमिशन प्रक्रिया

पटना के अधिकतर निजी स्कूलों में एलकेजी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था रहेगी। स्कूलों में उपलब्ध सीटों के आधार पर बच्चों का चयन किया जाएगा। आवेदन की तारीख, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि और उम्र सीमा की जानकारी संबंधित स्कूलों की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

साढ़े तीन से साढ़े चार साल तक होनी चाहिए उम्र

अधिकतर स्कूलों में एलकेजी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र साढ़े तीन से साढ़े चार साल के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, यह नियम स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिभावकों और बच्चों को इंटरेक्शन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित बच्चों की सूची जारी होगी।

किस स्कूल में कब मिलेगा एडमिशन फॉर्म?

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल: स्कूल में एलकेजी एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म 10 दिसंबर तक वेबसाइट पर जारी होने की तैयारी है। यहां करीब 200 से 210 सीटें उपलब्ध हैं। फॉर्म की कीमत 800 से 1,000 रुपये के बीच हो सकती है।

सेंट माइकल हाई स्कूल: यहां दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की संभावना है। स्कूल में एलकेजी की करीब 220 से 240 सीटें हैं। आवेदन फॉर्म की कीमत 1,000 से 1,100 रुपये के बीच निर्धारित की गई है। बच्चे की उम्र साढ़े तीन से साढ़े चार साल होनी चाहिए।

लोयोला माउंटेसरी: स्कूल में दिसंबर के पहले सप्ताह में आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। यहां करीब 200 से 210 सीटों पर नामांकन होगा। फॉर्म की कीमत 1,200 से 1,400 रुपये के बीच रहने की जानकारी है।

कार्मेल हाई स्कूल: स्कूल में एलकेजी एडमिशन के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म जारी होने की तैयारी है। यहां करीब 220 सीटें उपलब्ध हैं। दाखिले के लिए बच्चे की उम्र तीन से चार साल निर्धारित की गई है।

मेरी वार्ड किंडरगार्टन: यहां जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे। आवेदन के बाद बच्चों और अभिभावकों के लिए इंटरेक्शन सेशन आयोजित होगा। इसी प्रक्रिया के आधार पर बच्चों का चयन किया जाएगा।

एक नजर में स्कूलों की एडमिशन डिटेल

स्कूल फॉर्म जारी होने का समय सीटें फॉर्म फीस
सेंट जेवियर्स 10 दिसंबर तक 200-210 ₹800-1,000
सेंट माइकल दिसंबर दूसरा सप्ताह 220-240 ₹1,000-1,100
लोयोला माउंटेसरी दिसंबर पहला सप्ताह 200-210 ₹1,200-1,400
कार्मेल हाई स्कूल 15 दिसंबर तक 220 जानकारी उपलब्ध नहीं
मेरी वार्ड जनवरी पहला सप्ताह जानकारी उपलब्ध नहीं जानकारी उपलब्ध नहीं

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान

एलकेजी में दाखिले के इच्छुक अभिभावक संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखें। आवेदन करने से पहले बच्चे की उम्र सीमा, जरूरी दस्तावेज, फॉर्म फीस और अंतिम तिथि की जानकारी जरूर जांच लें। स्कूलों की ओर से जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवेदन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
सुलतानगंज पहुंचे बेल्जियम के 31 पर्यटक, बाबा अजगैवीनाथ धाम की प्राचीन कलाकृतियों ने मोहा मन राज्य

सुलतानगंज पहुंचे बेल्जियम के 31 पर्यटक, बाबा अजगैवीनाथ धाम की प्राचीन कलाकृतियों ने मोहा मन