पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठ व्रतियों को छठ पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री दी गई।
इस दौरान व्रतियों के बीच सूप, नारियल, केला, सेब, संतरा, अगरबत्ती, माचिस सहित अन्य पूजन सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों को पर्व के अवसर पर सहयोग करना और सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
लगातार 12 वर्षों से हो रहा है आयोजन
गौरतलब है कि पिछले 12 वर्षों से लगातार सदाकत आश्रम के सामने यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष की देखरेख में किया जाता है।
आयोजकों ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण कर उन्हें सहयोग करने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
कांग्रेस के कई नेता रहे मौजूद
पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम में पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष, सेवा दल के राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष श्रीवास्तव, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत कुमार चमन, नीरज यादव, विशाल कुमार यादव, सागर श्रीवास्तव, मोहम्मद रिजवान और संजय यादव सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने छठ व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। छठ पूजा के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहयोग और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।




Users Today : 113
Who's Online : 2