Home राज्य बिहार में 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति! मंगल पांडेय...

बिहार में 11 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की होगी नियुक्ति! मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल

0
171

पटना : बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। सरकार की इस पहल का पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है।

मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से काम कर रही है। बड़े पैमाने पर होने वाली इन नियुक्तियों से एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा, तो दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।

मंगल पांडेय के मुताबिक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर समेत कई तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इससे जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य में गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जरूरी है। पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति होने से मरीजों को समय पर जांच, बेहतर देखभाल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

बीजेपी नेता ने कहा कि यह पहल केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ, सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल राज्य

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल