नालंदा : बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। नालंदा के सूर्य मंदिर तालाब में छठ महापर्व का संध्याकालीन अर्घ्य शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु तालाब के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। इस दौरान घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
छठ व्रतियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सूर्य मंदिर तालाब में नौका के माध्यम से लगातार गश्ती की जा रही है। वहीं, माइक से उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
नालंदा जिले में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के छोटे-बड़े 1000 से अधिक छठ घाटों पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।
घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की तैनाती भी की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।
बिहारशरीफ में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने गश्ती हेतु 10 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग घाटों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।
प्रशासन की ओर से नौका के जरिए तालाब और जलाशयों में गश्ती की जा रही है। माइक से लगातार उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है।
छठ महापर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। घाटों पर रोशनी, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और विशेष गश्ती टीमों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नालंदा में छठ को लेकर प्रशासन की तैयारियों के बीच श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भगवान भास्कर को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं।




Users Today : 92
Who's Online : 6