पटना : बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई छठ के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पाखी हेगड़े पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उन्होंने राज्यपाल को उपहार भेंट किया और छठ पूजा की बधाई दी। मुलाकात के दौरान बिहार की लोक संस्कृति, परंपरा और छठ महापर्व से जुड़ी आस्था की झलक भी देखने को मिली।
पाखी हेगड़े और राज्यपाल की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को उपहार देते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात की चर्चा भोजपुरी फिल्म जगत और छठ महापर्व के उत्साह के बीच हो रही है।
गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार के सबसे प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। इस महापर्व को बिहार के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों में रहने वाले बिहारवासी भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की जाती है।




Users Today : 102
Who's Online : 3