Home राज्य छठ महापर्व पर परिवार संग नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य...

छठ महापर्व पर परिवार संग नीतीश कुमार ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

0
191

पटना : लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर बिहार के  नीतीश कुमार ने अपने परिवार के साथ पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर  नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भास्कर को नमन करते हुए छठी मैया से बिहार और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए भी प्रार्थना की।

छठ महापर्व के अवसर पर  आवास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। परिवार के सभी सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। सूर्य उपासना के इस पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

गौरतलब है कि छठ महापर्व बिहार के सबसे प्रमुख लोकपर्वों में से एक है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं। संध्या अर्घ्य के बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाता है।

नीतीश कुमार ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की मंगलकामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
छठ बाद यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चलाएगा दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, सीवान में होगा ठहराव राज्य

छठ बाद यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे चलाएगा दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, सीवान में होगा ठहराव