Home राज्य बिहार राहुल राज-बंशीधर बृजवासी के BJP में शामिल होने पर तेजस्वी का हमला,...

राहुल राज-बंशीधर बृजवासी के BJP में शामिल होने पर तेजस्वी का हमला, सभापति को सौंपा ज्ञापन

0
10

पटना : बिहार की राजनीति में दो निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर बृजवासी के बीजेपी में शामिल होने का मामला गरमा गया है। इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में संज्ञान लेने तथा कार्रवाई करने की मांग की।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी को बाकायदा माला पहनाकर और रसीद देकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक है और इस मामले में पहले भी विरोध दर्ज कराया गया था।

तेजस्वी ने कहा कि दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने बीजेपी की सदस्यता लेने की बात स्वीकार की थी, लेकिन अब अपनी बात से पलट रहे हैं। उन्होंने सभापति से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो सभापति की निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर वे इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियम बनाने वाले खुद को नियमों से ऊपर नहीं समझें।

एमएलसी विवाद के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार में नौकरी और पेपर लीक के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर जगह नौकरी के नाम पर धांधली हो रही है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं और बिना चढ़ावे के सरकारी काम नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है, इसलिए नया धंधा शुरू किया गया है। उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी सरकार पर तंज कसा।

तेजस्वी ने कहा कि हर हफ्ते अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग हो रही है। अब देखना है कि सम्राट चौधरी चपरासी की पोस्टिंग कब करेंगे। फिलहाल राहुल राज और बंशीधर बृजवासी की बीजेपी सदस्यता को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। अब सबकी नजरें विधान परिषद के सभापति के फैसले पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
JDU की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मंत्री श्रवण कुमार को UP की कमान; देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्य

JDU की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मंत्री श्रवण कुमार को UP की कमान; देवेंद्र प्रसाद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष