Home राज्य पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 60 छात्राओं में मची अफरातफरी; आधे...

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 60 छात्राओं में मची अफरातफरी; आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

0
7

पटना : फुलवारी शरीफ स्थित रहमानी हॉस्टल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के समय हॉस्टल में करीब 60 छात्राएं मौजूद थीं। आग हॉस्टल के एक कमरे में लगी, जहां तीन छात्राएं रहती थीं। कमरे से धुआं निकलता देख छात्राओं में दहशत फैल गई। हालांकि, समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, कमरे में बिजली के बोर्ड के पास रखी मच्छरदानी में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के बोर्ड में स्पार्क होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण मच्छरदानी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग बिस्तर तक पहुंच गई और कमरे में धुआं भरने लगा। स्थिति बिगड़ती देख कमरे में मौजूद छात्राओं ने शोर मचाकर मदद मांगी।

सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की टीम

छात्राओं की आवाज सुनकर हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राएं और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक यूनिट हॉस्टल पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को दूसरे कमरों तक फैलने से रोक लिया गया।

अग्निशमन प्रशिक्षण का छात्राओं को मिला फायदा

रहमानी-30 मैनेजमेंट के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि बिजली के बोर्ड में अचानक स्पार्क होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे मच्छरदानी में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटें धीरे-धीरे बिस्तर तक पहुंच गईं।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हॉस्टल की छात्राओं को अग्निशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया था। घटना के दौरान इस प्रशिक्षण का फायदा देखने को मिला। छात्राओं ने घबराने के बजाय समझदारी और तत्परता दिखाई तथा तुरंत गार्ड और हॉस्टल के पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। समय पर दमकल की टीम पहुंचने से आग पर नियंत्रण पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार-झारखंड के 18 जिलों में बनेंगे 50 से 55 नए AI टोल प्लाजा, फास्टैग से अपने आप कटेगा टोल टैक्स राज्य

बिहार-झारखंड के 18 जिलों में बनेंगे 50 से 55 नए AI टोल प्लाजा, फास्टैग से अपने आप कटेगा टोल टैक्स