Home राज्य भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान: ‘बिहार में अभी बहुत कुछ होने वाला...

भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान: ‘बिहार में अभी बहुत कुछ होने वाला है, राज को राज रहने दीजिए’; निशांत कुमार को लेकर भी दिया संकेत

0
4
पटना : बिहार की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र ने निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों राहुल राज और बंशीधर गिरधारी की सदस्यता रद्द करने की मांग से जुड़ा आवेदन सभापति द्वारा खारिज किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभापति पर सरकार का दबाव है और इसी वजह से विपक्ष की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। भाई वीरेंद्र ने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

सभापति के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी

भाई वीरेंद्र ने कहा कि दोनों निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद विपक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आवेदन खारिज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सभापति पर दबाव बना रही है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पर बोले- राज को राज रहने दीजिए

तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी भाई वीरेंद्र से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री भी बन जाएं तो इसमें आश्चर्य की क्या बात है।

इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि इंतजार कीजिए, सब कुछ होने दीजिए। बिहार में बहुत कुछ हो रहा है। राज को राज रहने दीजिए। हमारे नेता ने कुछ कहा है तो निश्चित तौर पर उसमें कोई राज होगा। आने वाले दिनों में इसका खुलासा होगा।

कांग्रेस के ‘नए साल में खेला होगा’ बयान पर भी दिया संकेत

कांग्रेस की ओर से नए साल में बिहार की राजनीति में खेला होने की बात कहे जाने पर भी भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बात को भी राज रहने दीजिए। थोड़ा इंतजार करिए, आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है।

JDU के नीतीश सुशासन दिवस पर कसा तंज

24 नवंबर को JDU की ओर से नीतीश सुशासन दिवस मनाने और पार्टी के बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि गठबंधन में अभी बहुत कुछ गड़बड़ चल रहा है। इसी वजह से JDU अपने कार्यक्रम तैयार कर रही है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन अभी आगे देखिए क्या होता है। बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है।

भाई वीरेंद्र के इन बयानों के बाद बिहार में गठबंधन की राजनीति, निशांत कुमार की संभावित भूमिका और विपक्ष की आगे की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने में आवेदन देकर मांगी सुरक्षा राज्य

मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने में आवेदन देकर मांगी सुरक्षा