मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 नवंबर को मुकेश सहनी ने संतोष यादव को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई। आरोप है कि मुकेश सहनी ने संतोष यादव से पूछा कि वे मंदिर का निर्माण क्यों नहीं होने दे रहे हैं।
इस पर संतोष यादव ने जवाब दिया कि मंदिर का निर्माण सार्वजनिक रूप से हो रहा है और इसे सार्वजनिक ही रखा जाना चाहिए। भाजपा नेता का आरोप है कि इस जवाब से नाराज होकर मुकेश सहनी ने कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा कि जब तक वे दुनिया में रहेंगे, तब तक मंदिर को सार्वजनिक नहीं करवा पाएंगे।
गांव में बैठक के दौरान छह इंच छोटा करने की धमकी का आरोप
भाजपा नेता ने अपने आवेदन में आगे आरोप लगाया है कि 15 नवंबर को मुकेश सहनी उनके गांव महुसौत पहुंचे थे। वहां उन्होंने सहनी समाज की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान कथित तौर पर समाज के लोगों को उकसाते हुए संतोष यादव को छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई।
इस घटना के बाद संतोष यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी
इस मामले पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने भी मुकेश सहनी के कथित बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह सम्राट चौधरी की सरकार है, यहां जंगलराज की बात नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि दोनों समाज के लोग आपस में बैठकर बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान कर सकते हैं। इस तरह के बयान से समाज में तनाव बढ़ने की आशंका रहती है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल तिलकेश्वर थाना पुलिस भाजपा नेता की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




Users Today : 198
Who's Online : 1