Home राज्य Bihar Census 2027: बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10...

Bihar Census 2027: बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से मिलेगा स्व-गणना का विकल्प

0
7

पटना : बिहार में वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली की अधिसूचना के आलोक में राज्य में जनगणना का कार्य 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर जनसंख्या से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले लोगों को स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके लिए 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक की अवधि निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के तहत लोग घर-घर जाकर जनगणना का काम शुरू होने से पहले स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

इसके बाद 25 जनवरी से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आंकड़े जुटाएंगे। जनगणना का मुख्य चरण 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया के तहत जुटाए गए आंकड़ों के पुनरीक्षण के लिए 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक का समय निर्धारित किया गया है।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। जनगणना को राज्य के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य माना जा रहा है। इसके जरिए जनसंख्या से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे, जिनका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी नीतियों के निर्माण में किया जाता है। फिलहाल लोगों को जनगणना की निर्धारित तारीखों और स्व-गणना की प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में 3310 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की होगी बहाली, तीन दिनों में जारी होगा विज्ञापन राज्य

बिहार में 3310 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की होगी बहाली, तीन दिनों में जारी होगा विज्ञापन