Home राज्य पटना में Barista और Starbucks पर छापेमारी, 15,525 के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ...

पटना में Barista और Starbucks पर छापेमारी, 15,525 के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ नष्ट; कॉफी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

0
48

पटना : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पटना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान Barista और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई।

राज्य में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया।

इसके अलावा खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO (First In, First Out) और FEFO (First Expiry, First Out) प्रणाली के पालन में भी कमियां मिलीं। कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और पानी की गुणवत्ता से जुड़े दस्तावेजों में भी सुधार की जरूरत पाई गई।

जांच के दौरान अनुपयुक्त और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। इसमें मिंट मोजिटो, सैंडविच, मफिन, पेस्ट्री, वेज और नॉनवेज पफ, कोकोनट लिक्विड, हॉट चॉकलेट पाउडर, गार्लिक ब्रेड और पिस्ता सिरप समेत कई खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 15,525 मूल्य की खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। विभाग ने यह कार्रवाई लोगों को अनुपयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाने के उद्देश्य से की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने Barista के अलग-अलग आउटलेट्स से कॉफी, कॉफी बीन्स, चॉकलेट और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं, Starbucks के एक प्रतिष्ठान से भी कॉफी का सैंपल लेकर खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें खाद्य पदार्थों पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने, सुरक्षित भंडारण, साफ-सफाई और कर्मचारियों द्वारा जरूरी सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण, सैंपल संग्रहण और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
21 नवंबर को PM मोदी करेंगे नीतीश सेतु का लोकार्पण, सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण राज्य

21 नवंबर को PM मोदी करेंगे नीतीश सेतु का लोकार्पण, सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण