पटना: बिहार की राजनीति में सिक्स लेन पुल के उद्घाटन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू नेता श्याम रजक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव का नाम आते ही श्याम रजक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कई सवाल उठाए और उनके राजनीतिक रवैये पर निशाना साधा।
श्याम रजक ने तंज कसते हुए कहा कि लोग संकल्प लें कि वे सिक्स लेन पुल पर नहीं चलेंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर जगह नदारद रहते हैं और कई मौकों पर दिखाई नहीं देते।
जेडीयू नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस पुल के निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दिया है। लोन लेकर पुल का निर्माण कराया गया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन होना बिहार के लिए सौभाग्य की बात है।
श्याम रजक ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाने पर भी तेजस्वी यादव को घेरा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी की सरकार थी, तब अलकतरा सहित कई घोटालों के आरोप सामने आए थे। ऐसे में उन्हें पहले अपने शासनकाल के कामकाज पर जवाब देना चाहिए।
श्याम रजक के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।




Users Today : 254
Who's Online : 0