पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रवाना हो गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और नीतीश सेतु के निर्माण एवं उद्घाटन को बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
निशांत कुमार ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। उनके पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर इस सेतु का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे इलाके के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
निशांत कुमार ने आगे कहा कि पिछले 20 वर्षों से उनके पिता नीतीश कुमार लगातार बिहार की सेवा और विकास के लिए काम करते रहे हैं। सड़क, पुल और पुलिया के निर्माण के माध्यम से राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। आज इस तरह के बड़े पुल का निर्माण उसी विकास कार्य का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश सेतु आने वाले समय में आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।




Users Today : 254
Who's Online : 1