Home राज्य नीतीश सेतु के उद्घाटन पर शिवचंद्र राम का दावा- पुल बनवाने में...

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर शिवचंद्र राम का दावा- पुल बनवाने में तेजस्वी यादव की रही बड़ी भूमिका

0
362

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पुल निर्माण में तेजस्वी यादव की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस पुल को बनवाने में तेजस्वी यादव ने पूरी ताकत लगाई थी।

शिवचंद्र राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पुल को धरातल पर लाने में तेजस्वी यादव का बड़ा योगदान रहा है। उस समय वे मंत्री थे और दिल्ली से लेकर बिहार तक पुल निर्माण के लिए उन्होंने पूरी शक्ति और प्रयास लगाया था।

राजद नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं, तो हम लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री बिहार को विशेष पैकेज देने के साथ-साथ विशेष राज्य का दर्जा देने की दिशा में भी घोषणा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी लंबे समय से उठती रही है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आज इस संबंध में भी कोई महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार के विकास से जुड़ी इन मांगों पर प्रधानमंत्री को गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि राज्य को विकास की नई गति मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
प्रधानमंत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा ने की पुष्टि राज्य

प्रधानमंत्री को रिसीव करने एयरपोर्ट जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा ने की पुष्टि