Home राज्य पटना में साइबर ठगी का नया मामला, पेटीएम अपडेट करने के लिंक...

पटना में साइबर ठगी का नया मामला, पेटीएम अपडेट करने के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 1.47 लाख रुपये

0
232

पटना : राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर बदमाशों ने उनके मोबाइल पर पेटीएम अपडेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा था। पिता के मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे ने अनजाने में उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि व्यक्ति का बच्चा उनके मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान साइबर बदमाशों की ओर से मोबाइल पर पेटीएम अपडेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। बच्चा लिंक की असलियत नहीं समझ पाया और अनजाने में उस पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मोबाइल फोन हैक हो गया और बैंक खाते से रकम निकाल ली गई।

कुछ देर बाद बच्चे ने पिता को मोबाइल फोन वापस कर दिया। मोबाइल देखने पर उन्हें खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। इसके बाद उन्होंने बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि साइबर बदमाशों ने फर्जी लिंक के जरिए 1.47 लाख रुपये निकाल लिए हैं.

घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगी के इस मामले में लिंक भेजने वाले और रुपये निकालने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार में 5 साल से खाली लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; 2 दिसंबर को मुख्य सचिव को किया तलब राज्य

बिहार में 5 साल से खाली लोकायुक्त का पद, पटना हाईकोर्ट सख्त; 2 दिसंबर को मुख्य सचिव को किया तलब