डेस्क : पूर्वी रेलवे में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते दिसंबर महीने में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत अलग-अलग तारीखों पर 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में रेल यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 23 दिसंबर को हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस और 22 दिसंबर को धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 दिसंबर और हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 23 दिसंबर को नहीं चलेगी।
इसके अलावा कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19 और 23 दिसंबर को, जबकि जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 21 दिसंबर और कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 24 दिसंबर को नहीं चलेगी।
इसी तरह अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर और ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
रेलवे ने तीन ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है। 23 दिसंबर को हावड़ा-शकूरबस्ती पूर्वा एक्सप्रेस और 22 दिसंबर को शकूरबस्ती-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। इसके अलावा बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस का परिचालन भी बदले हुए रूट से किया जाएगा।
परिवर्तित मार्ग के तहत ये ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से गया, किऊल, भागलपुर, रामपुरहाट और सैंथिया होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन और रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।




Users Today : 265
Who's Online : 6