Homeक्राइम न्यूज़इंदौरः खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये मूल्य के...

इंदौरः खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये मूल्य के 267 किलोग्राम घी स्टॉक जब्त

इंदौर, 08 अगस्त : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 1.60 लाख रुपये मूल्य का 267 किलोग्राम घी स्टॉक जब्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा शनिवार को मेसर्स अक्षत फूड्स, 111 मल्हारगंज मेन रोड, इंदौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर विभिन्न ब्रांड के घी का विक्रय किया जाना पाया गया। मौके से दीनदयाल देसी घी, पशुधन प्रीमियम घी एवं मक्सी फ्रेश प्रीमियम घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही उक्त तीनों खाद्य पदार्थों का शेष स्टॉक, जिसकी कुल मात्रा लगभग 267 किलोग्राम एवं अनुमानित कीमत लगभग एक 60 हजार है, को खाद्य पदार्थों की विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने तक जप्त किया गया।

इसी क्रम में FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अतुल उद्योग सदन, इंदौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिकायत में उल्लेखित खाद्य पदार्थ सोनी जी जलजीरा मसाला का नमूना जांच हेतु लिया गया, जिसे परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

एक अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा वासुदेव मूलचंद, सियागंज, इंदौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोधरा सहकार एवं अंजनी ब्रांड के घी के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए। उक्त नमूनों को भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

विशेष अभियान के अंतर्गत लिए गए सभी खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments