Homeराज्यमोटरसाइकिल रैली के साथ सहकारिता विभाग ने शुरू किया हर घर तिरंगा...

मोटरसाइकिल रैली के साथ सहकारिता विभाग ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान

किशनगंज, 09 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने रविवार को मोटरसाइकिल रैली के साथ हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ के मौके पर सहकारिता विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सुबह नौ बजे सहकार भवन, बालमंदिर रोड से मोटरसाइकिल रैली निकाली।

रैली धर्मगंज और कैलटैक्स चौक होते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुंची। रैली में 20 से अधिक मोटरसाइकिल सवार कर्मियों के साथ विभिन्न पैक्सों के अध्यक्षों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान कर्मियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली रैली ने लोगों में उत्साह का माहौल बनाया।

आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है। कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारिता पदाधिकारी अमरनाथ कपूर के नेतृत्व में किया गया। इसमें जिला मुख्यालय के साथ जिले के सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं कार्यपालक सहायकों ने भागीदारी की।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। सहकारिता विभाग की इस पहल में विभागीय कर्मियों और पैक्स प्रतिनिधियों की भागीदारी से अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

अधिकारियों ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments