Homeखेलआदिवासी महोत्सव के तहत क्रॉस कंट्री दौड़, मांगू और प्रतिका रहे प्रथम

आदिवासी महोत्सव के तहत क्रॉस कंट्री दौड़, मांगू और प्रतिका रहे प्रथम

पश्चिमी सिंहभूम, 09 अगस्त  : झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के अवसर पर रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेल एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता जिला समाहरणालय चाईबासा से घड़ी घर चौक तक आयोजित हुई। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और निर्धारित दूरी पूरी की।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम समेत अन्य पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान खूंटपानी के मांगू ईचागुटू, द्वितीय स्थान पर चक्रधरपुर के रवि अंगारिया, तृतीय स्थान सदर चाईबासा के रमेश कालुण्डिया, चतुर्थ स्थान खूंटपानी के रोहन जामुदा और पंचम स्थान पर खूंटपानी के बिंदराय पुरती रहे।

वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान मनोहरपुर की प्रतिका महतो, द्वितीय स्थान सोनुवा की शीला बानरा, तृतीय स्थान पर खूंटपानी की मनीषा बोदरा, चतुर्थ स्थान पर तांतनगर की रूपांती सिदू और पंचम स्थान कुमारडुंगी की सुमित्रा बोयपाई रहीं।

वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments