Home खेल IPL से धोनी का संन्यास: CSK ने बनाया मेंटर, 2027 सीजन से...

IPL से धोनी का संन्यास: CSK ने बनाया मेंटर, 2027 सीजन से नई भूमिका में आएंगे माही

0
8

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2027 सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी को टीम का मेंटर नियुक्त किया है। इसके साथ ही आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर उनके सफर का अंत हो गया है। 45 साल के धोनी अब मैदान पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आएंगे, बल्कि मेंटर की भूमिका में टीम को मार्गदर्शन देंगे।

धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में सीएसके के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी पर प्रतिबंध लगने के कारण 2016 और 2017 में उन्हें राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेलना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में वापसी की और टीम के साथ अपना सफर जारी रखा।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा उनकी अगुवाई में टीम दो बार चैंपियंस लीग टी20 की चैंपियन भी बनी।

2025 में खेला था आखिरी आईपीएल मुकाबला

धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2026 में वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 278 मुकाबले खेले और 38 की औसत से 5,439 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। वह चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद सिर्फ IPL में थे सक्रिय

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद वह केवल आईपीएल में खेलते नजर आते थे। अपने टी20 करियर में धोनी ने कुल 405 मुकाबले खेले और 37.57 की औसत से 7,628 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक निकले।

धोनी ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। वहीं, 1999-2000 सीजन में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला था। अब मेंटर के रूप में धोनी की नई भूमिका को लेकर चेन्नई के प्रशंसकों की नजरें आईपीएल 2027 पर रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
अक्षयवट राय के नाम पर होना था सेतु, हामी भरने के बाद पलट गए नीतीश कुमार! तेजस्वी ने उठाए सवाल राज्य

अक्षयवट राय के नाम पर होना था सेतु, हामी भरने के बाद पलट गए नीतीश कुमार! तेजस्वी ने उठाए सवाल