Homeदेशराज्यपाल के स्वागत को तैयार दुमका, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फाइनल...

राज्यपाल के स्वागत को तैयार दुमका, स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले फाइनल रिहर्सल

दुमका, 13 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। राज्यपाल शुक्रवार को दुमका पहुंचेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान उपायुक्त ने परेड, झंडोत्तोलन, सुरक्षा व्यवस्था सहित समारोह से जुड़ी अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और मुख्य समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न पुलिस इकाइयों के साथ एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ियां भी परेड में हिस्सा लेंगी। समारोह में कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी।

इनमें जिला और पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों के अलावा पुलिस ट्रेनिंग से जुड़े बल, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड की टुकड़ियां शामिल हैं। पुलिस एकेडमी की बैंड पार्टी भी समारोह का हिस्सा होगी। परेड के फर्स्ट इन कमांड सहायक पुलिस अधीक्षक चास-बोकारो वेदांत शंकर होंगे, जबकि सेकंड इन कमांड अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका दिलीप खलखो होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के 14 अगस्त को दुमका आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं। उनके आगमन से लेकर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। समारोह स्थल पर मैदान की साज-सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रशासन की ओर से अतिथियों और आम लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments