Homeराज्यबिहार के कई जिलाें में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के कई जिलाें में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना, 14 अगस्त : बिहार के लाेगाें काे शनिवार 15 अगस्त काे गर्मी से थाेड़ी राहत मिल सकती है,क्याेंकि माैसम विभाग ने कई जिलाें में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने शनिवार, 15 अगस्त को राजधानी पटना में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने बिहार के आरा, छपरा, मोतिहारी समेत 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को उत्तर-पश्चिम बिहार में मानसूनी गतिविधियां तेज रह सकती हैं। इस दौरान कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण (बेतिया), गोपालगंज, सीवान और सारण (छपरा) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकांश स्थानों पर आंधी और बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है। मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को खुले स्थानों पर नहीं रहने और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी गई है। लोगों से पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की भी अपील की गई है।

शनिवार को औरंगाबाद, कैमूर (भभुआ), बक्सर, भोजपुर (आरा), वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। उत्तर मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

राजधानी पटना में शनिवार को अधिकांश समय बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर बाद एक-दो बार मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज हवाओं व वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, सुबह के समय पटना में बारिश की संभावना काफी कम बताई गई है। बारिश नहीं होने की स्थिति में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर, 15 अगस्त को उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रह सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments