Homeविश्व समाचारनेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी भारतीय स्वतंत्रता दिवस...

नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की बधाई

काठमांडू, 15 अगस्त : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष रवि लामिछाने सहित कई शीर्ष नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर भारत की राष्ट्रपति और भारतीय जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।पौडेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह भारत की राष्ट्रपति, भारत सरकार और भारत की मित्रवत जनता को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।उन्होंने कहा कि साझा इतिहास, संस्कृति और दोनों देशों की जनता के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित नेपाल-भारत की दीर्घकालीन मित्रता तथा दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग आने वाले दिनों में और अधिक गहरा एवं मजबूत होता जाए।

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार और भारतीय जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी सहित भारत सरकार और भारत की जनता को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, दोनों देशों के लोगों के बीच निकट संपर्क तथा आपसी सहयोग आने वाले वर्षों में और मजबूत होता जाए, यही उनकी कामना है। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच मौजूद पारंपरिक मित्रता और सहयोग को भविष्य में और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने भी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और भारतीय नागरिकों को गर्मजोशी से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को संबोधित अपने संदेश में खनाल ने भारत की प्रगति, समृद्धि और जनता की निरंतर उन्नति की कामना करते हुए नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने संबंधों तथा बहुआयामी सहयोग को और मजबूत बनाने की शुभेच्छा व्यक्त की।

नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने भी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments