Homeविश्व समाचारईरान ने कतर में पकड़े गए तीन पायलटों की रिहाई की मांग...

ईरान ने कतर में पकड़े गए तीन पायलटों की रिहाई की मांग की

तेहरान, 15 अगस्त : ईरान ने पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान कतर में कथित तौर पर पकड़े गए अपने तीन पायलटों की रिहाई की मांग की है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, ये पायलट पिछले छह महीनों से कतर की हिरासत में हैं।

ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल मोहम्मद बाकरजादेह ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) को लिखे पत्र में दावा किया कि जावेद सालेही, अब्दोलमजीद दश्तियान और ओमरान बेहरवेशियन को कतर की सेना ने उस समय जिंदा पकड़ लिया था, जब उनके सु-24 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

जनरल बाकरजादेह ने कहा कि तीनों पायलटों को अब तक अपने परिवारों से मिलने या संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने रेडक्रॉस से मामले में हस्तक्षेप करते हुए उनकी रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की।

ईरान की सेना ने जुलाई में एक अन्य ईरानी पायलट मजीद काजेमी का शव बरामद करने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि मार्च की शुरुआत में कतर स्थित अल-उदीद एयर बेस पर हुए हमले के दौरान उनकी मौत हुई थी। इसके बाद ईरान ने तीन अन्य पायलटों को लापता बताया था लेकिन उनके कथित तौर पर पकड़े जाने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments