Homeदेशअयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

राम मंदिर में बदली वर्षों पुरानी परंपरा, पालकी यात्रा निकली

अयोध्या, 15 अगस्त : सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी यात्रा में पहली बार श्री रामलला की उत्सव मूर्ति को राम मंदिर में मंदिर से कुबेर टीला तक वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगलध्वनि के बीच निकली गई।

उल्लेखनीय है कि अब तक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रत्येक वर्ष सावन शुक्ल पंचमी से झूलन उत्सव मनाने की परंपरा रहीं है, लेकिन इस वर्ष से तृतीया तिथि से इसका शुभारंभ किया गया है। मंदिर प्रशासन के अनुसार यह नई परंपरा हर वर्ष की जाएगी।

इस यात्रा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास उपस्थित रहे और पूरे विधि-विधान से कुबेर टीला ले गए। कुबेर टीला पर स्थित प्राचीन वृक्ष पर भगवान श्री रामलला को झूलन में झूला झुलाया गया। कुबेर टीला पर प्रथम झूलन के बाद रविवार से रामलला की उत्सव मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में झूले पर विराजमान होकर प्रतिदिन भक्तों को दर्शन देगी। भक्त मंदिर में दर्शन करेगें। झूलनोत्सव के दौरान विशेष शृंगार, पूजन और आरती का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments