Homeदेशपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 16 अगस्त : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाज माध्यम पर पोस्ट कर वाजपेयी के राजनीतिक जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

शुभेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में कहा कि वे महान राजनेता, दूरदर्शी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे दिग्गज थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देश की सेवा, समर्पण और असाधारण राजनीतिक कौशल की मिसाल पेश की। वे एक संवेदनशील कवि और असाधारण वक्ता भी थे। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के गहरे आदर्श और उनकी प्रेरणादायी विरासत आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करती है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments