Homeराज्यबाबा बैद्यनाथ पर तीसरी सोमवारी पर तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

बाबा बैद्यनाथ पर तीसरी सोमवारी पर तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

देवघर, 17 अगस्त : श्रावणी माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बंगला सावन की अंतिम सोमवारी के साथ नाग पंचमी और मनसा पूजा के संयोग के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। अनुमान के मुताबिक करीब तीन लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। कांवरियों की कतार करीब सात किलोमीटर दूर चमारडीह तक पहुंच गई।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने अहले सुबह रूटलाइन और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धालुओं के साथ सेवा भाव से पेश आने एवं सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हीं वरविवार की देर रात काे भी उपायुक्त ने नंदन पहाड़, कालीबाड़ी, कुमुदिनी घोष रोड, बरमसिया, सरकार भवन, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार मोड़ और शिवराम झा चौक सहित कई संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सूचना केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया।

बाबा मंदिर परिसर स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम पहुंचकर उपायुक्त ने सीसीटीवी के माध्यम से रूटलाइन और मेला क्षेत्र की निगरानी की। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भीड़ अधिक होने के कारण कई कांवरियों ने मंदिर परिसर में बनाए गए बाह्य अर्घा से भी जलार्पण किया।

इधर, एसपी प्रवीण पुष्कर भी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

तीसरी सोमवारी की भीड़ को देखते हुए उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, दंडाधिकारी और कर्मी पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय रहे। प्रशासन की सतर्कता और व्यापक व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments