Homeराज्यबिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की...

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, विश्व कल्याण की कामना

देवघर, 17 अगस्त : सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से बिहार सहित पूरे विश्व के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निशांत कुमार ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और सभी का सम्मान किया। पूजा के दौरान पार्टी के कई नेता, समर्थक और उनके चाहने वाले भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर अपने दौरे से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में महादेव के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने बाबा बासुकीनाथ धाम में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सावन की सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments