मोतिहारी 17 अगस्त। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के व्यावसायिक हलके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आयकर विभाग की टीम ने शहर के एक नामचीन रेस्टोरेंट पर अचानक धावा बोल दिया है। जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्त इलाके में स्थित शरण कॉम्प्लेक्स के ‘अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट’ में आयकर विभाग की विशेष टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। विभाग की इस औचक कार्रवाई से पूरे कॉम्प्लेक्स और आस-पास के दुकानदारों व व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।आयकर विभाग के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई शुरू की गई है। टीम कई वाहनों से अचानक शरण कॉम्प्लेक्स पहुंची और अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट को चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में ले लिया। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बाहरी व्यक्तियों और ग्राहकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों के मिलान और जब्ती सूची तैयार होने के बाद ही इस बड़े मामले का पूरा खुलासा किया जा सकेगा।







