Homeराज्यमधुबनी : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अगस्त को पहुंचेगे मधुबनी

मधुबनी : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अगस्त को पहुंचेगे मधुबनी

मधुबनी – 17 अगस्त: जिले के अरेड थाना क्षेत्र निवासी रौशन यादव हत्याकांड की पूर्ण जानकारी लेने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 20 अगस्त को मधुबनी आ रहे हैं। राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव हनुमान प्रसाद राउत ने रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। तेजस्वी यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष, राजद मंगनी लाल मंडल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. उदय नारायण चौधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव एवं विधायक रणविजय साहू, विधायक आलोक मेहता, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, राष्ट्रीय महासचिव बेनु यादव होंगे। श्री राउत ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष दोपहर 3 बजे पीड़ित परिवार के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मधुबनी सर्किट हाउस में साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद शाम 5 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति की जानकारी देंगे। हनुमान प्रसाद राउत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी कानूनी लड़ाई के साथ-साथ जमीन पर भी संघर्ष करेगी। बिहार में हो रही घटनाओं से स्पष्ट है कि पुलिस की मानसिकता अपराधियों जैसी होती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments