Homeखेलसुब्रतो कप में बिहार का परचम लहराने दिल्ली पहुंचीं बिलासपुर की बेटियां

सुब्रतो कप में बिहार का परचम लहराने दिल्ली पहुंचीं बिलासपुर की बेटियां

सीवान, 17 अगस्त : 65वीं सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिलासपुर की छात्राओं की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 27 अगस्त तक किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष बिलासपुर की बेटियां इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की चुनौती पेश करेंगी।

जुलाई के अंतिम सप्ताह में समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिमी चंपारण की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन सुब्रतो कप के लिए बिहार की प्रतिनिधि टीम के रूप में किया गया।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सह टीम के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि बिलासपुर की टीम लगातार दूसरे वर्ष बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही है। पिछले वर्ष टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। इस बार टीम की तैयारी बेहतर है और खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। बिहार का पहला मुकाबला 18 अगस्त को एनसीए की टीम से होना है। टीम के साथ प्रशिक्षक रंजीत लकड़ा एवं प्रबंधक मधुमिता पाइक भी दिल्ली गए हैं।

प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली इन बेटियों के प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह है। टीम के चयन पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्र शंकरण, सीवान के जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र यादव, आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिन्हा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. आरएन ओझा, राजीव लोचन मिश्रा, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. रीता सिन्हा, डॉ. राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार दीक्षित तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य राजकुमार कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments