Homeराज्यझारखंडसीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र कहा, आंदोलन रहेगा जारी

सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र कहा, आंदोलन रहेगा जारी

रांची, 17 अगस्त : जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो गुट ने मुख्यमंत्री की ओर से परीक्षाओं को रदद करने की घोषणा के बाद भी आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

जयपाल सिंह स्टेडियम में रिफॉर्म मंच के छात्र अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि सिर्फ परीक्षा रद्द करने से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। छात्रों ने कहा कि जेपीएससी और सीजीएल सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र उमेश प्रसाद ने कहा कि सीबीआई जांच के बगैर छात्रों की मांग पूरी नहीं मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है।

मंच की ओर से छात्र प्रसन्नजीत कुमार सहित अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार ने अपनी बात सामने रखी है, लेकिन आंदोलन की मुख्य मांगों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक रिफॉर्म मंच का आंदोलन जारी रहेगा।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य न सिर्फ किसी एक परीक्षा को रद्द कराना नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कराना है। इस मांग को लेकर छात्र आगे भी आंदोलन को जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments