पटना : बिक्रम बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सीएनजी से चलने वाले वाहनों में गैस भरवाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बिक्रम नगर बाजार के अख्तियारपुर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक सीएनजी पंप शुरू होने की संभावना है।
इसकी जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक अशोक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सीएनजी पंप शुरू करने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गैस स्टोरेज टैंक लगाने से लेकर नोजल प्वाइंट और अन्य तकनीकी कार्य भी पूरे हो चुके हैं। जल्द ही यहां सीएनजी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
स्थानीय वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
अशोक सिंह के मुताबिक, नवंबर के अंतिम सप्ताह में सीएनजी पंप का विधिवत संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके चालू होने से बिक्रम बाजार के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। खासकर सीएनजी से चलने वाली कार, ऑटो और अन्य वाहन चालकों को अब गैस भरवाने के लिए दूसरे इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा।
फिलहाल स्थानीय वाहन चालकों को सीएनजी भरवाने के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में बिक्रम में नया सीएनजी पंप शुरू होने से लोगों के समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में सीएनजी चालित वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।




Users Today : 235
Who's Online : 3